लाल बहादुर शास्त्री
2 अक्टूबर 1904 से 11 जनवरी 1966
होम  /  जीवनी  /  लाल बहादुर शास्त्री
leaderImage

लाल बहादुर शास्त्री

स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री

Table of Content

  • जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि
  • संघर्षमय बचपन
  • शिक्षा और शास्त्री की उपाधि
  • स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका
  • विवाह और पारिवारिक जीवन
  • स्वतंत्रता के पश्चात का राजनीतिक सफरनामा
  • रेल दुर्घटना के बाद दिया इस्तीफा
  • भारत के दूसरे प्रधानमंत्री
  • खाद्यान्न संकट और देश से अपील
  • 1965 का भारत पाकिस्तान युद्ध और बड़ी चुनौती।
  • जय जवान जय किसान का नारा
  • कृषि और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन
  • ताशकंद समझौता।
  • भारत रत्न से विभूषित
  • लाल बहादुर शास्त्री की विरासत
  • अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQs)

जय जवान, जय किसान

- लाल बहादुर शास्त्री


भारत के इतिहास में कुछ व्यक्तित्व ऐसे हैं जिन्होंने अपने पद से ही नहीं बल्कि अपने विचारों, सादगी और काम करने के अनोखे तरीके से देश दुनिया में अलग ही पहचान बनाई। लाल बहादुर शास्त्री ऐसे ही नेता थे। देश के द्वितीय प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भले ही बहुत छोटा रहा। लेकिन पूरी निष्ठा एवं गरिमा से उन्होंने यह कार्यकाल पूरा किया।

उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व किया और अपनी अमिट छाप छोड़ी। 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के समय उनका दृढ़ निर्णय, किसानों और जवानों के प्रति सम्मान का भाव और एक आम व्यक्ति जैसा जीवन उन्हें भारतीय राजनीति का एक अत्यंत विशिष्ट व्यक्तित्व बनाता है। आज भी जब ईमानदारी, सादगी और देश के प्रति समर्पण की भावना की बात की जाती है तो लाल बहादुर शास्त्री का नाम अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता है।



जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता श्री शारदा प्रसाद श्रीवास्तव एक शिक्षक थे और बाद में वे राजस्व विभाग में कार्य करने लगे थे। उनकी माता श्रीमती रामदुलारी देवी अत्यंत धार्मिक और सरल स्वभाव की महिला थी। उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। शास्त्री जी का बचपन का नाम नन्हे था। जब वे मात्र डेढ़ वर्ष के थे, उनके पिता का स्वर्गवास हो गया। इसके पश्चात उनकी माँ ने बहुत कठिन परिस्थितियों में अपने तीनों बच्चों का पालन पोषण किया। अभावों के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कारों में कोई कमी नहीं रखी।



संघर्षमय बचपन

शास्त्री जी का बचपन सुविधाओं में नहीं बल्कि संघर्ष के वातावरण में बीता। स्कूल जाने के लिए उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। आर्थिक तंगी के कारण उनके पास कई बार जरूरी साधन भी उपलब्ध नहीं होते थे। लेकिन फिर भी पढ़ाई के प्रति उनकी लगन कभी कम नहीं हुई। उनकी मातृभक्ति भी कम नहीं थी। एक बार वे अपनी बीमार माँ से मिलने रामनगर जाने के लिए नाव का किराया न होने के कारण तैरकर ही गंगा पार कर गए थे। यह घटना उनके साहस और दृढ़ निश्चय को दिखाती है।


शिक्षा और शास्त्री की उपाधि

शास्त्री जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अत्यंत विकट परिस्थितियों में पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वे वाराणसी पहुंचे और काशी विद्यापीठ में दाखिला लिया जहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति, ज्ञान- परंपरा और धर्म से गहरा जुड़ाव महसूस किया। 1925 में उन्होंने काशी विद्यापीठ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और यहीं से उन्हें शास्त्री की उपाधि मिली। बाद में यही उपाधि उनके नाम का एक स्थायी अंग बन गई और उन्होंने अपने नाम से जाति सूचक शब्द श्रीवास्तव हटा दिया जो कि उनकी अत्यंत परिष्कृत सोच का प्रतीक है।

स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका

लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गाँधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित थे। 1921 में जब वे मात्र 16 वर्ष के थे तब उन्होंने गाँधी जी से प्रभावित होकर असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। उन्होंने अपने भविष्य से ज्यादा देश की आजादी को महत्त्व दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि देश के आजादी से देश का भविष्य सुनहरा बनेगा।

वे स्वतंत्रता आंदोलन(National Movement) में लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ़ कई आंदोलनों में भाग लिया और वे कई बार जेल भी गए। उन्होंने अपने जीवन के लगभग सात वर्ष ब्रिटिश जेलों में बिताए। जेल में रहते हुए भी उन्होंने पढ़ना जारी रखा और देश की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को गहराई से समझने का प्रयास भी वे लगातार करते रहे।


विवाह और पारिवारिक जीवन

शास्त्री जी का विवाह 1927 में ललिता देवी से हुआ। विवाह के समय उन्होंने दहेज लेने से इनकार कर दिया था। परिवार की ओर बहुत आग्रह होने पर उन्होंने चरखा और हाथ से बुना हुआ कपड़ा ही स्वीकार किया। यह दर्शाता है कि उनकी सोच कितनी महान थी।

उनके चार बेटे और दो बेटियां थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी घमंड उन्हें छू नहीं पाया। वे सदैव अपने आप को जनता का सेवक ही मानते रहे और उनका पारिवारिक जीवन भी एक सामान्य भारतीय परिवार जैसा ही रहा। उन्होंने पद और प्रतिष्ठा को कभी भी अपने व्यक्तित्व पर हावी नहीं होने दिया।


स्वतंत्रता के पश्चात का राजनीतिक सफरनामा

देश की आजादी के बाद शास्त्री जी ने सार्वजनिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उन्होंने मंत्री पद स्वीकार किया। वे वहाँ के की सरकार में पुलिस और परिवहन विभाग से जुड़े रहे। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया और केंद्रीय सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

उन्होंने रेल और परिवहन, परिवहन एवं संचार, वाणिज्य एवं उद्योग तथा गृह मंत्रालय जैसे विभागों में काम किया। उनकी प्रशासनिक क्षमता और सरल एवं शांत स्वभाव के कारण उन्हें जवाहरलाल नेहरू के अत्यंत विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाने लगा।


रेल दुर्घटना के बाद दिया इस्तीफा

1956 में तमिलनाडु के अरियालूर के पास एक भीषण रेल दुर्घटना में बड़ी संख्या में यात्रियों की जान चली गई। उस समय शास्त्रीजी रेल मंत्री थे और उन्होंने घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री नेहरू के द्वारा इस्तीफा स्वीकार करने में सहमति न जताने के बावजूद भी शास्त्री जी अपने निर्णय से ज़रा भी नहीं डिगे। उनका मानना था कि किसी भी विभाग का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति को वहाँ होने वाली गंभीर गलतियों और घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सुधार का प्रयास भी करना चाहिए।



भारत के दूसरे प्रधानमंत्री

27 मई, 1964 को प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद उन्होंने 9 जून, 1964 को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन यह अत्यंत महत्वपूर्ण था। अपने 19 महीने के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने कई। बड़ी चुनौतियों का सामना किया। देश में खाद्यान्न की भारी कमी? मुश्किल आर्थिक परिस्थितियां और अंतरराष्ट्रीय तनाव जैसी समस्याओं से उस समय देश जूझ रहा था और शास्त्री जी ने अत्यंत सूझबूझ के साथ इन समस्याओं का मुकाबला करने की कोशिश की।


खाद्यान्न संकट और देश से अपील

1960 के दशक के मध्य में देश में गंभीर खाद्यान्न संकट उपस्थित हुआ। देश को अनाज की कमी के कारण विदेशों से आयात पर निर्भर होना पड़ा और ऐसे समय में शास्त्री जी ने लोगों से भोजन की बर्बादी रोकने और अनाज बचाने की अपील की। उन्होंने स्वयं भी जीवन में सादगी अपनाकर देश के सामने एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। सोमवार के दिन उपवास रखने की उनकी पहल का उद्देश्य लोगों को अन्न बचाने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने देशवासियों से कहा कि जब देश संकट में है तो हर नागरिक को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।


1965 का भारत पाकिस्तान युद्ध और बड़ी चुनौती।

प्रधानमंत्री बनने के कुछ समय बाद ही लाल बहादुर शास्त्री को 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध की परिस्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने सेना का मनोबल बढ़ाया और समूचे देश को एकजुट रहने का संदेश दिया। युद्ध के दौरान उनका नेतृत्व बहुत शानदार रहा और पाकिस्तान ने मुँह की खाई।


जय जवान जय किसान का नारा

1965 के युद्ध और खाद्यान्न के दोहरे संकट के दौर में शास्त्री जी ने एक ऐसा नारा दिया जो आज भी हर देशवासी जानता और समझता है। उनका वह प्रसिद्ध नारा था - जय जवान जय किसान। यह छोटा सा नारा अपने आप में गहरा संदेश लिए हुए है और देश की दो महत्वपूर्ण निर्धारक शक्तियां को सम्मान देने का प्रतीक है। हमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसान देशवासियों का पेट भरते हैं। शास्त्री जी का मानना था कि भारत की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता दोनों के लिए इन दोनों का होना बहुत जरूरी है। इसीलिए उन्होंने सैनिकों और किसानों के सम्मान पर जोर दिया।


कृषि और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन

शास्त्री जी मानते थे कि किसी देश की वास्तविक सुदृढ़ता केवल उसकी सेना या अर्थव्यवस्था से नहीं बल्कि खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता से भी होती है। उन्होंने किसानों को बेहतर कृषि उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया, उनका मनोबल बढ़ाया और कृषि क्षेत्र को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने पर जोड़ दिया।

उनके कार्यकाल में हरित क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ। कृषि, वैज्ञानिक, किसानों और सरकार के प्रयास से भारत में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा परिवर्तन दृष्टिगत हुआ और सकारात्मक परिणाम भी मिले।

उन्होंने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए। गुजरात के आनंद में अमूल सहकारी आंदोलन से प्रभावित होकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दुग्ध सहकारिता को बढ़ावा दिया। 1965 में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना इसी दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम था। आगे चलकर श्वेत क्रांति ने भारत को दूध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान दिलाई।


ताशकंद समझौता।

1965 के युद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के प्रयास शुरू हुए। सोवियत संघ की मध्यस्थता में दोनों देशों के नेताओं की भेंट ताशकंद में हुई। लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने 10 जनवरी 1966 को विश्व प्रसिद्ध ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते का उद्देश्य युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करना और सैनिकों को युद्ध से पहले की स्थितियों में वापस बुलाना था। शास्त्री जी ने शांति की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया, लेकिन समझौते के अगले ही दिन। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में उनका निधन हो गया। यह देश का दुर्भाग्य ही था कि हमने एक अनमोल हीरा बहुत महत्वपूर्ण समय पर खो दिया।

यह खबर देशवासियों के लिए बहुत दुखद और अप्रत्याशित थी। समय- समय पर उनकी मृत्यु से जुड़े दस्तावेजों और परिस्थितियों को लेकर सार्वजनिक चर्चा होती रही। लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड में हृदयघात को ही उनकी मृत्यु का कारण बताया गया है।


भारत रत्न से विभूषित

लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरांत वर्ष 1966 में भारत रत्न से विभूषित किया गया। यह भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। देश के लिए उनके योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सशक्त नेतृत्व को इस सम्मान के माध्यम से एक पहचान दी गई।


लाल बहादुर शास्त्री की विरासत

शास्त्री जी का प्रधानमंत्रित्व काल भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण दौर है। रेल दुर्घटना के बाद इस्तीफा देना, 1965 के युद्ध के दौरान देश का सूझबूझ भरा नेतृत्व करना और खाद्यान्न संकट के समय नागरिकों प्रेरित करना उनके सार्वजनिक जीवन की प्रमुख उपलब्धियां हैं। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण आज भी सार्वजनिक जीवन में चर्चा का विषय है। उनके जीवन की घटनाओं से आज भी प्रेरणा ली जाती है। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में ऐसे निर्णय लिए जिनका प्रभाव देश पर लंबे समय तक दिखाई दिया। शानदार व्यक्तित्व के धनी श्री लाल बहादुर शास्त्री हम सबके लिए आज भी अत्यंत प्रेरक और मार्गदर्शक हैं।



अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQs)

प्रश्न: शास्त्री जी जब महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन में शामिल हुए थे, तब उनकी आयु कितनी थी?

उत्तर: वे उस समय मात्र 16 वर्ष के थे।


प्रश्न: काशी विद्यापीठ में अध्ययन के दौरान उन्हें किस महान विचारक का सबसे ज्यादा सानिध्य मिला था?

उत्तर: उन्हें आचार्य नरेंद्र देव और डॉ. संपूर्णानंद का मार्गदर्शन मिला था।


प्रश्न: स्वतंत्रता आंदोलन के दिनों में जेल के भीतर शास्त्री जी किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक की आत्मकथा पढ़ रहे थे?

उत्तर: उन्होंने जेल में मैडम क्यूरी की जीवनी का अध्ययन किया था।


प्रश्न: उत्तर प्रदेश में पुलिस और परिवहन मंत्री रहते हुए उन्होंने भीड़ नियंत्रित करने का कौन सा नया तरीका निकाला था?

उत्तर: लाठीचार्ज के बजाय पानी की बौछार (वाटर कैнон) का पहली बार उपयोग।


प्रश्न: केंद्रीय मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए उन्होंने किस महत्वपूर्ण समिति का गठन किया था?

उत्तर: 'संथानम समिति' (Santhanam Committee)।


प्रश्न: प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने देश के किस प्रमुख डेयरी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर गति दी थी?

उत्तर: गुजरात के अमूल और 'श्वेत क्रांति' (White Revolution) को।


प्रश्न: दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए उन्होंने किस राष्ट्रीय बोर्ड की स्थापना कराई थी?

उत्तर: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB)।


प्रश्न: 1965 के युद्ध के दौरान जब देश में खाद्यान्न संकट था, तो उन्होंने सबसे पहले अपने घर पर क्या किया था?

उत्तर: उन्होंने अपने परिवार को एक समय उपवास रखने के लिए प्रेरित किया था।


प्रश्न: ताशकंद समझौते के समय सोवियत संघ जाने के लिए उन्होंने किस विमान का उपयोग किया था?

उत्तर: एयर इंडिया के विशेष विमान का।


प्रश्न: शास्त्री जी के प्रशासनिक कार्यों में उनके सबसे प्रमुख और भरोसेमंद सचिव (Secretary) कौन थे?

उत्तर: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एल.के. झा (L.K. Jha)।


प्रश्न: भाषा विवाद के समय उन्होंने दक्षिण भारत के राज्यों को क्या प्रमुख आश्वासन दिया था?

उत्तर: केंद्र सरकार के कार्यों में जब तक चाहें अंग्रेजी का प्रयोग जारी रखने का आश्वासन।


प्रश्न: क्या शास्त्री जी को प्रधानमंत्री आवास में मिलने वाली बिजली या पानी के निजी उपयोग का कोई नियम था?

उत्तर: वे निजी इस्तेमाल होने वाले पंखे या बिजली का अलग से हिसाब रखते थे और उसका भुगतान खुद करते थे।


प्रश्न: प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने अपने बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए किस साधन का उपयोग तय किया था?

उत्तर: उनके बच्चे साधारण बसों या साइकिल से आते-जाते थे और कभी सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करते थे।


प्रश्न: शास्त्री जी को साहित्य और पठन-पाठन के अलावा मुख्य रूप से किस संगीत विधा का शौक था?

उत्तर: उन्हें शास्त्रीय संगीत सुनने का गहरा शौक था।


प्रश्न: उनके 'जय जवान जय किसान' नारे का सबसे पहला व्यापक प्रभाव किस वर्ग पर पड़ा था?

उत्तर: देश के सीमावर्ती सैनिकों और ग्रामीण अन्नदाता किसानों पर।


प्रश्न: क्या शास्त्री जी ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी अपने किसी रिश्तेदार को कोई बड़ा सरकारी पद दिलाया था?

उत्तर: नहीं, उन्होंने अपने परिवार या रिश्तेदारों को कभी भी राजनीतिक संरक्षण या फायदा नहीं दिया।


प्रश्न: ताशकंद से लौटने के बाद उनकी पार्थिव देह सबसे पहले भारत में कहाँ उतरी थी?

उत्तर: पालम हवाई अड्डा, नई दिल्ली।

लोकप्रिय राजनेता

भारत के लोकप्रिय और प्रभावशाली राजनेताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

logo
पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान
अशोक गहलोत
logo
पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
उद्धव ठाकरे
logo
मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश
जगन मोहन रेड्डी
logo
मुख्यमंत्री, तमिलनाडु
एमके स्टालिन
logo
मुख्यमंत्री, पंजाब
भगवंत मान
logo
मुख्यमंत्री, राजस्थान
भजन लाल शर्मा
logo
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी
logo
2 अक्टूबर 1869 – 30 जनवरी 1948
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
logo
उप-मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र), एनसीपी- अध्यक्ष
अजित पवार
logo
जम्मू & कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी नेता
इल्तिजा मुफ्ती
logo
मुख्यमंत्री - जम्मू-कश्मीर
उमर अब्दुल्ला
logo
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
एन. चंद्रबाबू नायडू
logo
14 अप्रैल 1891 – 6 दिसंबर 1956
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर 
logo
14 नवंबर 1889 – 27 मई 1964
पंडित जवाहरलाल नेहरू
logo
राष्ट्रीय अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर- पूर्व मुख्यमंत्री
फ़ारूक़ अब्दुल्ला
logo
पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
logo
भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्री
मनोहर लाल खट्टर
logo
लोकसभा सांसद, बारामूला, जम्मू-कश्मीर
शेख अब्दुल रशीद
logo
2 अक्टूबर 1904 से 11 जनवरी 1966
लाल बहादुर शास्त्री
logo
पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान
अशोक गहलोत
logo
पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
उद्धव ठाकरे
logo
मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश
जगन मोहन रेड्डी
logo
मुख्यमंत्री, तमिलनाडु
एमके स्टालिन
logo
मुख्यमंत्री, पंजाब
भगवंत मान
logo
मुख्यमंत्री, राजस्थान
भजन लाल शर्मा
logo
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी
logo
2 अक्टूबर 1869 – 30 जनवरी 1948
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
logo
उप-मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र), एनसीपी- अध्यक्ष
अजित पवार
logo
जम्मू & कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी नेता
इल्तिजा मुफ्ती
logo
मुख्यमंत्री - जम्मू-कश्मीर
उमर अब्दुल्ला
logo
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
एन. चंद्रबाबू नायडू
logo
14 अप्रैल 1891 – 6 दिसंबर 1956
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर 
logo
14 नवंबर 1889 – 27 मई 1964
पंडित जवाहरलाल नेहरू
logo
राष्ट्रीय अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर- पूर्व मुख्यमंत्री
फ़ारूक़ अब्दुल्ला
logo
पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
logo
भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्री
मनोहर लाल खट्टर
logo
लोकसभा सांसद, बारामूला, जम्मू-कश्मीर
शेख अब्दुल रशीद
logo
2 अक्टूबर 1904 से 11 जनवरी 1966
लाल बहादुर शास्त्री