News & Media
Home  /  News & Media  /  जानिए ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री केर स्टार्मर कौन है ?
Report

जानिए ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री केर स्टार्मर कौन है ?

banner
Published  09 July 2024

ब्रिटेन आम चुनावों में 14 सालों बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। लेबर पार्टी को 650 में से 401 सीटें मिली हैं। कंजर्वेटिव पार्टी को 112 और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 67 सीटें मिली हैं। केर स्टार्मर के रूप में ब्रिटेन को 58वें प्रधानमंत्री मिला। आइए केर स्टार्मर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


केर स्टार्मर मात्र 16 साल की उम्र में (स्कूली पढ़ाई के दौरान) लेबर पार्टी के यूथ विंग ‘यंग सोशलिस्ट’ से जुड़े। कीर स्टार्मर की पढ़ाई रीगेट ग्रामर स्कूल से हुई हैं। 18 वर्ष की उम्र में इन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। केर स्टार्मर अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने यूनिवर्सिटी जाकर शिक्षा हासिल की। स्टार्मर लीड्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए लंदन आए। पैसों की कमी के कारण स्टार्मर को वेश्यालय की छत पर बने एक छोटे कमरे में रहना पड़ा था। एक बार स्टार्मर को उसके दोस्त के पिता ने उस घर में जाते देखा तो इस पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की, मगर बाद में सच्चाई जानकर स्टार्मर के प्रति उनकी सोच बदल गई।



केर स्टार्मर का जन्म 2 सितंबर 1962 को एक मामूली नर्स और औजार बनाने वाले कारीगर के घर में हुआ था। स्टार्मर के पिता रोडने स्टार्मर हार्डकोर लेफ्टिस्ट रहे हैं। इसी कारण उन्होंने अपने बेटे का नाम लेबर पार्टी के संस्थापक कीर हार्डी के नाम पर कीर स्टार्मर रखा। स्टार्मर पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और संगीत में भी अच्छे विद्यार्थी रहे हैं, जिसके कारण इन्हें ग्रामर स्कूल का सुपरबॉय भी कहा जाता था। स्टार्मर ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनके पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। क्योंकि उनके पिता बहुत गुस्सैल और चिड़चिड़े स्वभाव के थे। स्टार्मर का लगाव सिर्फ अपनी माँ जोसेफिन के साथ था। मगर स्टार्मर की माँ उन्हें जब वो मात्र 11 वर्ष के थे, तब छोड़कर चली गई थी। स्टार्मर पोलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में कहते है कि उनकी माँ की बीमारी की वजह से उनका बचपन बहुत कठिनाइयों में बीता हैं।



राजनीति में आने से पहले स्टार्मर वकालत किया करते थे और ब्रिटेन में मानवाधिकार मामलों के प्रसिद्ध वकीलों में गिने जाते थे। स्टार्मर ने 1987 में एक बैरिस्टर के रूप में अपना करियर शुरु किया था। स्टार्मर की राजनीतिक पारी की बात करें तो 2015 में पहली बार संसद पहुंचे थे और आज (9 वर्ष बाद) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैं। 2020 में स्टार्मर ने लेबर पार्टी की नेतृत्व संभाला और 2024 में लेबर पार्टी सत्ता पाने में कामयाब हो गई। स्टार्मर ने लेबर पार्टी को 14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता में खड़ा किया है।