News & Media
Home  /  News & Media  /  नीति आयोग ने SDG इंडिया इंडेक्स- 2023-24 किया जारी
Report

नीति आयोग ने SDG इंडिया इंडेक्स- 2023-24 किया जारी

banner
Published  19 July 2024

नीति आयोग ने SDG इंडिया इंडेक्स- 2023-24 किया जारी

नीति आयोग ने वर्ष 2023-24 के लिए अपना नया सतत् विकास लक्ष्य (SDG) भारत सूचकांक जारी किया है। SDG इंडिया इंडेक्स- 2023-24 के अनुसार भारत का समग्र SDG स्कोर वर्ष 2023-24 में 71 हो गया है, जो 2020-21 में 66 और 2018 में 57 था। आइए SDG इंडिया इंडेक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

SDG क्या है ?

सतत् विकास लक्ष्य (SDG) वर्ष-2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 70वीं बैठक में 2030 के सतत् विकास हेतु सभी सदस्य देशों ने 17 विकास लक्ष्य (SDG), 169 प्रयोजन और 247 संकेतकों को अपने गरीबी उन्मूलन और स्थायी दुनिया को साकार करने के एजेंडे में शामिल किया गया। इस एजेंडे को सितंबर 2015 में सदस्य देशों द्वारा अपनाया गया था।

SDG इंडिया इंडेक्स क्या है ?

नीति आयोग द्वारा विकसित SDG इंडिया इंडेक्स एक प्रकार का उपकरण है। यह उपकरण संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत् विकास लक्ष्य के प्रति भारत (सदस्य देशों) की प्रगति को मापने और ट्रैक करने के लिए बनाया गया है। यह इंडेक्स देश के राज्यों को अपनी विकास योजनाओं में एक साथ आगे बढ़ाने में प्रोत्साहित करता है और नीति निर्माण में अंतराल की पहचान करता है। इसके अलावा 2030 तक सतत् विकास प्राप्त करने की दिशा में कार्य करता है। राष्ट्रीय संकेतक ढाँचे (National Indicator Framework) से जुड़े 113 संकेतकों का उपयोग कर SDG इंडिया इंडेक्स देश की प्रगति को मापता है।

इस इंडेक्स के जरिए देश की प्राथमिकताओं से जुड़े संकेतकों का उपयोग कर 16 सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के तहत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का आकलन होता है। यह इंडेक्स प्रगति को मापने के लिए न्यनतम 0 और अधिकतम 100 स्कोर देता है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आकांक्षी- 0 से 50, प्रदर्शनकर्त्ता- 50 से 64, अग्रणी- 65 से 99 और सफल व्यक्ति 100 स्कोर के आधार पर वर्गीकृत किया है।

SDG इंडिया इंडेक्स का विकास पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

यह इंडेक्स प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देता है। इस इंडेक्स के माध्यम से राज्य व केंद्रशासित प्रदेश एक-दूसरे से सीखते है और अपनी कमियों पर काम कर सुधार करते हैं। SDG इंडिया इंडेक्स प्रगति का व्यापक विश्लेषण करता है। इससे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अपनी उपलब्धि और कमियों का पता चलता है। हमारे देश भारत ने सतत् विकास लक्ष्य (SDG) को अपनी राष्ट्रीय विकास रणनीतियों में पूर्ण रूप से शामिल कर रखा है। इस इंडेक्स के माध्यम से भारत अपने चंहुमुखी विकास पर जोर दे रहा है।

  • SDG यानी सतत् विकास लक्ष्य की प्रगति के लिए प्रमुख-10 सरकारी योजनाएँ-
  • प्रधानमंत्री आवास योजना- 4 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना- 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन
  • जल जीवन मिशन के तहत 14.9 करोड़ घरों में नल जल कनेक्शन
  • आयुष्मान भारत- 30 करोड़ से अधिक लाभार्थी
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- 30 करोड़ से अधिक लाभार्थी
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 80 करोड़ से अधिक लाभार्थी
  • प्रधानमंत्री जनधन योजना- 34 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ
  • कौशल भारत मिशन- 1.4 करोड़ से अधिक युवा प्रशिक्षित
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना- 22.5 लाख करोड़ रुपये के 43 करोड़ ऋण
  • स्टार्ट अप इंडिया और स्टार्ट अप गारंटी योजना

SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 की विशेषताएँ

इस इंडेक्स के अनुसार भारत का समग्र (SDG) सतत् विकास लक्ष्य 2023-24 का स्कोर 71 है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने (SDG) सतत् विकास लक्ष्य की तालिका में सुधार किया है। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य केरल और उत्तराखंड रहे हैं, जिनका स्कोर 79 है। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य बिहार (स्कोर 57) और झारखंड (स्कोर 62) रहे हैं। प्रगति मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन, आर्थिक विकास आदि में सरकारी हस्तक्षेपों से प्रेरित है।